Facebook Pixel Tracker
HANUMAN JAYANTI
April 21, 2025
सनातन सांस्कृतिक संघ क्या है?
May 16, 2025

AMBEDKAR JAYANTI

आज ग्राम पिपरा स्थित अंबेडकर पार्क में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्वक मनाई गई। यह आयोजन सनातन सांस्कृतिक संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिप्रिया भार्गव जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, जिसमें बाबा साहेब की जयंती को एक पर्व के रूप में मनाया गया। ग्रामवासियों ने मिलकर पूरे ग्राम में एक भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय संयोजक मनोज जी जैन, डॉ. बी. आर. विश्वकर्मा, श्री हरि सिंह बुंदेला, कृपाल सिंह राजपूत, डॉ. जितेंद्र जैन, डॉ. सुशील विश्वकर्मा, आशु जैन बुंदेला, अखंड राजा बुंदेला, अमर सिंह बुंदेला, ग्राम प्रधान बाबूलाल अहिरवार, बब्बू राजा बुंदेला, प्रताप सिंह यादव, छोटेलाल अहिरवार, कृपाल सिंह अहिरवार, नीरज जैन टिंकू, राजपाल सिंह यादव, नीलमणि राज, ग्राम प्रधान छपाई और बहुरन सिंह बुंदेला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को स्मरण करते हुए सभी ने सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Stories

Other Stories

January 16, 2026

सनातन संस्कृति की पुनर्जागरण गाथा: जब एक मंच पर एकत्र हुए हजारों सनातनी और एक साझा संकल्प

सनातन संस्कृति की पुनर्जागरण गाथा: जब एक मंच पर एकत्र हुए हजारों सनातनी और एक साझा संकल्प सनातन सांस्कृतिक संघ के सदस्यता अभियान में हुआ पुस्तक […]
January 16, 2026

मकर संक्रांति: सूर्य, धर्म और भारतीय एकता का महापर्व ​

मकर संक्रांति: सूर्य, धर्म और भारतीय एकता का महापर्व भारत की सनातन परंपरा में कुछ पर्व केवल उत्सव नहीं होते, वे जीवन-दर्शन होते हैं। मकर संक्रांति […]

You cannot copy content of this page